नोजोमी ओकुहारा से हारकर पीवी सिंधु वर्ल्ड चैम्पियनशिप से बाहर, लक्ष्य सेन अगले दौर में पहुंचे

PV Sindhu: पूर्व चैम्पियन पीवी सिंधु का खराब दौर जारी है। वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जापान की नोजोमी ओकुहारा से हारकर वह बाहर हो गईं। पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। लक्ष्य सेन ने कोरिया के जियोन ह्योक पराजित करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

पीवी सिंधु की तरफ से बेहतरीन शुरुआत देखने को मिली लेकिन बाद में वह पीछे रह गईं। उनको ओकुहारा ने सीधे सेटों में 21-14, 21-14 से हराते हुए टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अपने करियर में सिंधु पहली बार क्वार्टर फाइनल से पहले ही बाहर हो गई हैं। उनको इससे निराशा जरुर हुई होगी।

pv sindhu

लक्ष्य सेन ने अपने मुकाबले में विपक्षी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। सेन ने अपना मैच सीधे सेटों में जीत लिया। वह 21-11 और 21-12 से जीत दर्ज करने में सफल रहे। सेन को जियोन ने इससे पहले एशिया टीम चैम्पियनशिप 2022 में हराया था। इसके बाद अब लक्ष्य सेन ने बदला ले लिया।

लक्ष्य सेन के पास 5-1 की बढ़त थी। इसके बाद वह इस गैप को और बढ़ते चले गए और जियोन पिछड़ते चले गए। इंटरवेल तक लक्ष्य सेन के ने स्कोर 11-6 कर दिया। यहाँ से वापसी करते हुए लीड प्राप्त करना कोरियाई खिलाड़ी के लिए आसान काम नहीं था। इसके बाद लक्ष्य ने पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरे गेम में भी लक्ष्य ने धमाकेदार शुरुआत की और 4-1 की लीड हासिल कर ली। इसे वह और आगे लेकर गए और स्कोर 10-5 कर दिया। इसके बाद ब्रेक तक स्कोर 11-5 था। ब्रेक के बाद कोरियाई खिलाड़ी ने कुछ पॉइंट्स हासिल किये लेकिन अंततः सेट लक्ष्य सेन ने 21-12 से अपने नाम कर मैच जीत लिया।

सिंधु और ओकुहारा के बीच पहले सेट में थोड़ी टक्कर देखने को मिली। स्कोर 6-6 भी हुआ था। हालांकि बाद में ओकुहारा ने कोई मौका नहीं दिया और पहला सेट अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में सिंधु 9-0 की लीड लेकर आगे थीं लेकिन ओकुहारा ने पीछा करते हुए सिंधु को पछाड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+