पंजाब के खेल मंत्री ने दिया बैडमिंटन खिलाड़ियों को नए साल का तोहफा

जालंधर : पंजाब के खेल एवं युवा सेवा मंत्री परगट सिंह ने जालंधर के लोगों विशेषकर बैडमिंटन खिलाड़ियों को नए साल का तोहफा देते हुए गुरुवार को रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम के लिए 23 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर की है। इस ग्रांट से स्टेडियम के उन्नयन के तहत विभिन्न कार्य किए जाएंगे, जिसमें नए सिंथेटिक कोर्ट की स्थापना, छात्रावास के कमरों की मुरम्म्त, जिम की व्यवस्था और आधुनिक मशीनरी की स्थापना शामिल है।

Pargat Singh

परगट सिंह के निर्देशानुसार खेल विभाग ने पहले ही ई-टेंडर जारी कर दिया है ताकि निकट भविष्य में इन कार्यों को पूरा किया जा सके। जिला बैडमिंटन संघ (डीबीए) के सचिव और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने खेल मंत्री से नए सिंथेटिक कोर्ट की स्थापना के लिए ग्रांट देने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें- मुश्किल समय जोकोविच को मिला फ्रांस का साथ, बिना टीका लगवाए 'फ्रेंच ओपन' में खेलेंगे

खन्ना ने कहा, ''माैजूदा समय स्टेडियम में पांच सिंथेटिक कोर्ट हैं और सैकड़ों बैडमिंटन खिलाड़ी यहां अलग-अलग स्लॉट में अभ्यास करते हैं। इसके कारण एसोसिएशन कई खिलाड़ियों को प्रवेश करने नहीं दे पा रहा था, जो अभ्यास करने के लिए स्टेडियम में आना चाहते थे। लेकिन एक और नए सिंथेटिक कोर्ट की स्थापना के साथ , हम और अधिक खिलाड़ियों को यहां बुलाने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि छठी सिंथेटिक कोर्ट भी यहां राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के आयोजन का मार्ग प्रशस्त करेगी''

उन्होंने आगे कहा कि अब जिम को भी अपग्रेड किया जाएगा। जिम के आकार का विस्तार किया जाएगा और 5 लाख रुपए की लागत से आधुनिक मशीनरी प्रयोग के लिए लाई जाएगी। साथ ही स्टेडियम के छात्रावास के कमरे, जो बहुत अच्छी स्थिति में नहीं हैं , उनकी रिपेयर की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि अन्य शहरों के खिलाड़ियों को यहां रहने में कोई समस्या न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+