हाथ से निकला खून तो पट्टी बांधकर खेला मैच, हार के बाद लक्ष्य सेन की आंखें नम, छलका दर्द
Paris Olympics 2024 Lakshya Sen vs Lee Zii Jia: भारत को 5 अगस्त यानी सोमवार को पेरिस ओलिंपिक में बड़ा झटका लगा। स्टार शटलर लक्ष्य सेन ब्रॉन्ज मेडल के मैच में मलेशिया के वर्ल्ड नंबर-सात ली जी जिया से हार गए। इस हार के साथ ही उनका ओलंपिक मेडल जीतने का सपना भी टूट गया।
दमदार शुरुआत के बाद मिली हार
लक्ष्य सेन ने पहला गेम जीतकर मेडल की उम्मीदें बढ़ाईं। हालांकि, दूसरे गेम में उनके हाथ से खून निकलने लगा और पट्टी बांधनी पड़ी। इसके बावजूद वह जीत नहीं सके और तीसरे गेम में भी वापसी नहीं कर पाए। तीसरे गेम में लक्ष्य सेन को ली जी जिया ने 21-13, 16-21, 21-11 के स्कोर से पराजित किया। इस हार के साथ ही वह बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स स्पर्धा में भारत के लिए कोई एक मेडल जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बनने से चूक गए।

ली जी जिया का पहला ओलिंपिक मेडल
दूसरी ओर ली जी जिया ने अपने ओलिंपिक करियर का पहला मेडल कांस्य के रूप में हासिल किया। यह जीत उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। इस हार ने भारतीय बैडमिंटन फैंस को निराश किया। लेकिन लक्ष्य सेन का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष किया और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया।
हार के बाद छलका दर्द
इस हार के बाद जियो सिनेमा के एंकर ने लक्ष्य सेन से बात की। इस दौरान लक्ष्य सेन की आंखें नम थी। उन्होंने बस इतना कहा कि ली जी जिया ने इस मुकाबले में उनसे बेहतर खेला और इस वजह से वह ब्रॉन्ज के हकदार थे। भविष्य में लक्ष्य सेन से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि उन्होंने अपनी क्षमता और दृढ़ता का परिचय दिया है।
भारतीय खेल प्रेमी उनकी आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना करते हैं। पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत को बैडमिंटन में पदक नहीं मिल सका, लेकिन लक्ष्य सेन ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया और भविष्य के लिए उम्मीदें जगाईं।












Click it and Unblock the Notifications