BWF World Rankings: सात्विक और चिराग ने फिर किया कमाल, वर्ल्ड नंबर 3 पर आई युवा खिलाड़ियों की जोड़ी

BWF World Rankings: भारत के स्टार शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwik Reddy) और चिराग शेट्टी (Chirah Shetty) की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। इंडोनेशिया ओपन (Indonesia Open) का खिताब जीतने वाली इस जोड़ी ने अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार किया है। अब दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी बन गई है।

बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में सात्विक और चिराग को मिला तीसरा स्थान
दरअसल, अपना पहला सुपर 1000 पुरुष युगल खिताब जीतने के बाद सात्विक और चिराग ने मंगलवार को जारी लेटेस्ट बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया है। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं ने मौजूदा विश्व चैंपियन आरोन चिया और मलेशिया के सोह वूई यिक को हराकर इंडोनेशिया ओपन जीता था।

Satwik and Chirag

किदांबी श्रीकांत पहुंचे 19वें स्थान पर, लक्ष्य 18वें नबर पर
वहीं पुरुषों के एकल (men's singles) में किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) नंबर 18 पर पहुंच गए। सेन को दो पायदान का फायदा हुआ है। इसके अलावा एचएस प्रणय (HS Prannoy) अपने वर्ल्ड नौवें स्थान पर बने हुए।

पी वी सिंधू महिला एकल में 12वें स्थान पर
इसके अलावा प्रियांशु राजावत ने भी चार स्थान की छलांग लगाते हुए विश्व नंबर 30 की करियर हाई रैंकिंग हासिल की।दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू महिला एकल (women's singles) में 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि साइना नेहवाल 31वें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें- Indonesia Open 2023: इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले सात्विक और चिराग के 6 बड़े खिताब

महिला युगल और मिश्रित युगर की रैंकिंग में भी हुआ सुधार
महिला युगल (women's doubles) में त्रिसा जॉली (Treesa Jolly ) और गायत्री गोपीचंद (Gayatri Gopichand) 16वें स्थान पर बने हुए हैं। मिश्रित युगल (mixed pair) में रोहन कपूर (Rohan Kapoor) और सिक्की रेड्डी (Sikki Reddy) 33वें स्थान पर विराजमान हैं, वहीं तनीषा क्रास्टो (Tanisha Crasto ) ओर ईशान भटनागर (Ishan Bhatnagar) 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+