Indonesia Open 2023: इंडोनेशिया ओपन जीतने वाले सात्विक और चिराग के 6 बड़े खिताब

सात्विक और चिराग ने इंडोनेशिया ओपन पुरुष युगल खिताब जीत लिया है। सात्विक और चिराग सुपर 1000 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गए हैं। सात्विक और चिराग ने इस मुकबले में चिया/सोह वूई यिक को हराया है।

Indonesia Open 2023: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (satwiksairaj rankireddy and chirag shetty) की जोड़ी ने रविवार को एक बार फिर कमाल कर दिया। दुनिया के छठे नंबर के सात्विक-चिराग की जोड़ी बीडब्लूएफ 1000 इवेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है। आइए इस मौके पर इस जोड़ी के 6 बड़े खिताब पर एक नजर डालते हैं।

दोनों खिलाड़ियों ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन के फाइनल में विश्व चैंपियन मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह (Aaron Chia And Soh Wooi Yik) की जोड़ी को मात देकर यह उपलब्धि अपने नाम की है। फाइनल में 43 मिनट में आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से मात देकर दोनों खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन कर दिया है।

satwik and chirag

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी से पहले श्रीकांत (2017) एकल में चैंपियन बने थे। इससे पहले साइना नेहवाल ने तीन बार यह उपलब्धि अपने नाम की थी।

सात्विक और चिराग के 6 बड़े खिताब

  • टूर्नामेंट- इंडोनेशिया ओपन, लेवल-100, साल- जून 2023
  • टूर्नामेंट- स्विस ओपन, लेवल-700, साल- मार्च- 2023
  • टूर्नामेंट- फ्रेंच ओपन, लेवल- 750, साल- अक्टूबर 2022
  • टूर्नामेंट- इंडिया ओपन, लेवल- 500, साल- जनवरी- 2022
  • टूर्नामेंट- थाईलेंड ओपन, लेवल-500, साल- अगस्त 2019
  • टूर्नामेंट- हैदराबाग ओपन, लेवल- 100, साल- सितंबर 2018

इंडोनेशिया ओपन 2023 के लिए इस्तोरा (Istora) पहुंचने से पहले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के दौरे के एशियाई चरण में असामान्य गिरावट आई थी। शीर्ष क्रम की भारतीय युगल जोड़ी को सिंगापुर ओपन के पहले दौर में और दूसरे दौर में बाहर कर दिया गया था। इस जोड़ी ने सुदीरमन कप में कई सामान्य प्रदर्शनों के बाद थाईलैंड ओपन में खिताब अपने नाम किया है।

दुनिया में छठे नंबर की इस युवा जोड़ी ने इस्तोरा में शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन में सुपर 1000 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने। सात्विक और चिराग ने क्वार्टर फाइनल में दुनिया की नंबर 1 जोड़ी फजर अलफियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो को हराया और फाइनल में आरोन चिया/सोह वूई यिक को मात दी।

ये भी पढ़ें- सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी ने एशिया चैम्पियनशिप में गोल्ड जीत रचा इतिहास

सात्विक और चिराग ने अपने पिछले 8 मुकाबलों में हारून और सोह को कभी नहीं हराया था, लेकिन रविवार को क्राउड से खचाखच भरे इस्तोरा में भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। सात्विक साईराज ने सिंगापुर और थाईलैंड में खराब प्रदर्शन को याद करते हुए बीडब्ल्यूएफ से कहा कि 'एक खराब महीने के बाद यह एक सुखद प्रदर्शन है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+