एशियन गेम्स पर मंडराया कोरोना का खतरा, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड अपने एथलीटों को नहीं भेजेगा चीन
नई दिल्ली, अप्रैल 26। चीन में दोबारा से आए कोरोना संकट की वजह से इसी साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के आयोजन पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, चीन के कई शहरों में कोरोना की लहर की वजह से अभी लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में एशियन गेम्स के आयोजन पर अभी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने तो एशियन गेम्स के लिए अपने एथलीटों को चीन भेजने से साफ इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि एशियन गेम्स का आयोजन इसी साल सितंबर में चीन के हांग्जो शहर में होना है।

मंगलवार को दोनों देशों की ओलंपिक समिति की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया गया कि उनके एथलीट एशियन गेम्स के लिए चीन नहीं जाएंगे। ऑस्ट्रेलियन ओलंपिक कमेटी के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा है, "हमारा कोई एथलीट एशियन गेम्स के लिए चीन नहीं जा रहा है।" वहीं न्यूजीलैंड ओलंपिक समिति की प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनके देश का भी कोई एथलीट एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेगा। आपको बता दें कि ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित ओशिनिया देशों के 300 एथलीटों और 150 सपोर्ट स्टाफ का कोटा आमंत्रित किया गया है।
आपको बता दें कि एशियाई खेलों का आयोजन जिस शहर में होना है, वो शंघाई से से करीब 175 किलोमीटर दूर है। शंघाई में इन दोनों कोरोना का जबरदस्त कहर देखने को मिल रहा है। संभावनाएं ऐसी भी हैं कि कोरोना के प्रकोप के चलते एशियन गेम्स को स्थगित भी किया जा सकता है। पिछले सप्ताह एक रिपोर्ट में ओसीए के महानिदेशक के हवाले से यह कहा गया था कि अगर कोरोना का प्रकोप बढ़ता है तो हम एशियन गेम्स को स्थगित करने का फैसला ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications