पत्नी ने धर्म परिवर्तन करने से किया इनकार तो पति ने सिर काटकर झाड़ियों में फेंका, डेढ़ महीने पहले ही की थी शादी
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बीते 21 सितंबर को मिली युवती की सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवती की हत्या किसी और ने बल्कि उसके पति एजाज अहमद ने ही की थी। युवती ने घरवालों के खिलाफ जाकर डेढ़ महीने पहले ही युवक से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद युवक युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था, युवती के मना करने पर दोस्त के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सिर को धड़ से अलग करके झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी।

झाड़ियों में मिली थी युवती की सिर कटी लाश
सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से सटी पहाड़ी पर झाड़ियों के बीच 21 सितंबर को एक अज्ञात युवती का सिट कटा शव मिला। जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने तीन दिनों के अंदर ही बड़ा खुलासा किया, जो चौंकाने वाला रहा। पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता में बताया कि सिर कटी अज्ञात युवती का जो शव मिला था उसकी पहचान प्रिया सोनी पुत्री लक्ष्मी नारायण सोनी के रूप में हुई। प्रियका चोपन इलाके के प्रीतनगर में रहती थी। डॉग स्क्वायड की मदद से युवती का सिर शव मिले स्थान से लगभग 100 मीटर की दूरी पर 23 सितंबर को मिला।

शादी के बाद बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, इनकार पर की हत्या
जांच की गई तो पता चला कि प्रिया सोनी ने अपने पड़ोसी एजाज अहमद उर्फ आशिक पुत्र जाकिर हुसैन से डेढ़ महीने पूर्व अपने परिवार की सहमति के बिना कोर्ट मैरिज कर ली थी। प्रिया ने कोर्ट मैरिज के बाद एजाज अहमद से घर ले जाने को कहा तो वह धर्म परिवर्तन करने की बात कहने लगा। जिस कारण एजाज ने प्रिया को अपने घर न रखकर ओबरा में स्थित एक महिला लॉज में कमरा लेकर रखा था। इस बीच धर्म परिवर्तन के विषय को लेकर दोनों में बराबर विवाद होता रहता था। प्रिया धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं थी, जिस पर एजाज अहमद द्वारा अपने साथी शोएब पुत्र मोहम्मद यूनुस के साथ मिलकर प्रिया की चाकू और लोहे की रॉड से हत्या कर दी गई।

प्रिया के सिर को धड़ से अलग कर शव झाड़ियों में फेंका
इसके बाद छिपाने के लिए प्रिया के सिर को धड़ से अलग करके शव को झाड़ियों में फेंक दिया और उसके सिर को 100 मीटर दूर फेंक दिया। इस हत्या में प्रयुक्त चाकू, लोहे की रॉड, फावड़ा, मोबाइल फोन और आल्टो कार बरामद किया गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications