UP News: भारी बारिश में पानी के तेज बहाव में बह गई बोलेरो, बाल-बाल बचे उसमें बैठे NCL अधिकारी, देखें Video
UP News: उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश बॉर्डर पर दुद्दीचुआ कोयला खदान में सोमवार को भारी बरसात के दौरान अधिकारियों की बोलेरो पानी में बह गई। बोलेरो पानी में बहते समय का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
हालांकि इस दौरान तेज बहाव के चलते जब बोलेरो पानी में बहने लगी। इस दौरान बोलेरो में सवार एनसीएल के सभी अधिकारी उसमें से कूद गए और कूद कर अपनी जान बचाई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से तेज बरसात हो रही है और पानी के बहाव में बोलोरो बह जाती है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को सिंगरौली के दुद्दीचुआ के शिफ्ट इंचार्ज पीएम सिंह अपने सहयोगियों के साथ कोयला खदान में मशीनों और कार्य में लगे हुए लोगों के बारे में जानकारी लेने और निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।
Recommended Video
दोपहर में जब वे खदान में निरीक्षण करने पहुंचे थे, इसी दौरान काफी तेज बरसात होने लगी। बरसात होने के चलते शिफ्ट इंचार्ज अपने सहयोगियों के साथ बोलेरो में बैठकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान बरसात काफी तेज होने लगी और जलजमाव हो गया।
जल जमाव के चलते ऊपर की तरफ से काफी तेजी से पानी निचले इलाके में जाने लगा और खदान से बाहर निकल रही बोलेरो भी बरसात के पानी में बहने लगी। इस दौरान वाहन चालक ने काफी प्रयास किया लेकिन पानी का दबाव अधिक होने के चलते बोलेरो आगे नहीं बढ़ पाई।
देखते ही देखते बोलेरो पानी के बहाव की दिशा में जाने लगी उसके बाद बोलेरो में मौजूद सभी लोग बाहर कूद गए। बोलेरो से कूद कर लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके अलावा भारी बरसात के चलते कई अन्य कोयला खदान में भी सड़कें बह गईं।
देखें Video-
फिलहाल घटना के दौरान दूसरी गाड़ी में मौजूद लोगों द्वारा इस पूरे मामले का वीडियो बनाया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बारे में सीसीएल प्रवक्ता रामविजय सिंह द्वारा बताया गया कि खदान में पहले से पूरे इंतजाम हैं। सोमवार को बरसात अधिक होने के चलते से कुछ जगह समस्याओं का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications