Unique Marriage: छोटा कद, बड़ा इश्क! सोनभद्र में तीन फीट के दूल्हे को मिली परफेक्ट जीवनसंगिनी
Unique Marriage: सोनभद्र जिले के एक छोटे से गांव में हाल ही में ऐसी शादी हुई जिसने न सिर्फ गांववालों का दिल जीत लिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है। इतना ही नहीं आसपास के गांव के लोग इस जोड़ी को देखने भी आ रहे हैं।
दरअसल, ऊंचडीह गांव के रहने वाले लवकुश भारती की लंबाई महज तीन फीट है। यही वजह थी कि उनका रिश्ता तय करना बेहद मुश्किल हो रहा था। लेकिन जब तकदीर ने करवट ली, तो ऐसा संयोग बना जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

कई सालों की तलाश के बाद आखिरकार लवकुश को अपनी हमसफर सरिता के रुप में मिल ही गई। सरिता की भी लंबाई भी तीन फीट ही है। खास बात ये रही कि जब दोनों की कुंडलियां मिलाई गईं, तो उनके 36 के 36 गुण आपस में मेल खा गए।
22 मई 2025 को धूमधाम से बारात मोराही गांव पहुंची। गांव में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान गांव के लोग इस छोटे कद के दुल्हा-दुल्हन को उत्साहित होकर देखने पहुंचे थे।
काफी समय से तलाश रहा था हमसफर
लवकुश भारती का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। जन्म से ही उनका कद सामान्य से काफी छोटा रह गया। यही कारण था कि शादी के प्रस्ताव बार-बार खारिज होते रहे। बावजूद इसके लवकुश के हमसफर की तलाश जारी रही।
इधर, छोटे कद की सरिता का परिवार भी इसी तरह के संयोग की तलाश में था। जब उन्हें लवकुश के बारे में जानकारी मिली, तो दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई। उसके बाद दोनों परिवारों में दोनों के शादी की बात तय हो गई।
कुडली मिली तो बन गई परफेक्ट जोड़ी
शादी से पहले जब पंडित ने लवकुश और सरिता की कुंडलियां मिलाईं, तो पता चला कि इनके 36 में से पूरे 36 गुण मेल खाते हैं। जानकारों का कहना है कि ऐसा बहुत कम ही होता है।
इस अनोखी जोड़ी की शादी में गांव के लोग जमकर शामिल हुए और दूल्हा-दुल्हन को खूब आशीर्वाद दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए लवकुश और सरिता की शादी चर्चा का केंद्र बनी रही।
23 मई को बारात वापस ऊंचडीह लौटी तो पूरे परिवार के लोगों ने परंपरागत ढंग से दूल्हा-दुल्हन का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ लो खुशी का इज़हार किया।
वहीं ग्राम प्रधान ने घोषणा की कि सरकार की ओर से जो भी योजनाएं दिव्यांगों के लिए संचालित की जाती हैं, उनका लाभ लवकुश और सरिता को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications