Sonbhadra: दो ट्रकों से बिहार जा रही 1 करोड़ 10 लाख की अवैध शराब पुलिस ने पकड़ी, तीन तस्करों को भी पकड़ा
Sonbhadra पुलिस ने शुक्रवार 5 मई को चेकिंग के दौरान अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे दो ट्रकों के साथ तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1 करोड़ 10 लाख रूपये की अवैश शराब बरामद हुई है।

Sonbhadra News: हरियाणा व पंजाब से दो ट्रकों में बिहार जा रही करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब सोनभद्र पुलिस ने पकड़ ली। पुलिस ने शराब के साथ-साथ तीन तस्करों भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वो पहले भी इस रास्ते से शराब ले जा चुके है।
सोनभद्र पुलिस तस्करों से पूछताछ के बाद उनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि निकाय चुनाव और अवैध शराब की तस्करी रोकने को लेकर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है।
शुक्रवार की अलसुबह एसओजी, सर्विलांस और करमा पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर करमा थाना क्षेत्र के भरुहा माइनर से कुछ दूर बहदग्राम डिलाही के पास से पंजाब और हरियाणा नंबर की दो ट्रकों को रोककर चेक किया गया।
चेकिंग के दौरान दोनों ट्रकों से एक हजार पेटी में 29268 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत वाहन सहित एक करोड़ 10 लाख रुपये आंका गया है। पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया। उनकी पहचान नरेश कुमार निवासी हरियाणा, सुरेश खत्री हिमाचल प्रदेश और भीमसेन खत्री निवासी चंडीगढ़ के रुप में हुई।
तस्करों से पूछताछ में राजीव सिंह का भी नाम सामने आया, जिसकी तलाश में पुलिस लग गई है। शराब की बड़ी खेप को हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जा रहे तस्करों ने पूछताछ में बताया कि पंजाब और हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब को बेचने के लिए वह पहले भी इस रास्ते का इस्तेमाल कर चुके हैं।
पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह केवल वाहन चलाते हैं। बरामद शराब का मालिक राजीव सिंह सिद्धू है। उसने शराब से भरी दोनों ट्रकों को अमृतसर रोड व्यास के स्थान पर दिया था। उन्हें 50 हजार रुपये भी दिए गए। यह शराब बिहार में एक व्यक्ति को सुपुर्द करना था।












Click it and Unblock the Notifications