Sonbhadra News: पत्नी ने फोड़ी पति की आंख, मायके जाने की कर रही थी जिद, मना करने पर भड़की
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में पत्नी को मायके जाने से रोकना पति को महंगा पड़ गया। पति के ऊपर गुस्सा हुई पत्नी डंडे से मार कर पति की आंख फोड़ दी। गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार कर उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में हुई मारपीट के मामले को जिसने भी सुना वह हैरान है। वही इस मामले में दोनों पक्ष के द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, सोनभद्र जनपद के कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी 33 वर्षीय गुलाम रब्बानी बाजार में जुटे चप्पल की दुकान चलाता है। 3 साल पहले उसकी शादी सोनभद्र जनपद के दुद्धी थाना क्षेत्र के महुली गांव की रहने वाली अलकमा परवीन के साथ हुई थी।
बताया जा रहा है की शादी के बाद दोनों में सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा। शादी के बाद अलकमा परवीन ने एक बेटे को भी जन्म दिया। बताया जा रहा है कि अलकमा कई दिन से मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन पति उसे मायके जाने से रोक रहा था।
मायके जाने को लेकर शुक्रवार को भी दोनों में कहासुनी हुई। इस बीच पत्नी ने पति को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पत्नी ने डंडे से अपने पति की आंख पर मार दिया जिससे उसकी दाहिनी आंख फूट गई। आंख फूटने के चलते गुलाम रब्बानी चिल्लाने लगा।
शोर सुनकर परिजन वहां पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में ले गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद गुलाम रब्बानी की गंभीर स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को सायं काल उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में उसका इलाज चल रहा है।
मामले में क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल द्वारा बताया गया कि गुलाब के परिजनों द्वारा मारपीट कर आंख फोड़ने की तहरीर दी गई है। वहीं अलकमा परवीन के द्वारा दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर गई है। उन्होंने यह भी कहा के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications