Sonbhadra News: झारखंड के नगर उंटारी में भीषण हादसा, 5 मजदूरों की मौत, मृतकों में सोनभद्र के लोग भी शामिल
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के विंढमगंज थाना क्षेत्र से करीब 14 किलोमीटर दूर झारखंड के नगर उंटारी में गुरुवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मरने वाले लोगों में सोनभद्र के लोग भी शामिल हैं। सभी लोग ऑटो में सवार होकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। रेलवे स्टेशन से शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पड़कर उनको गुजरात जाना था। हालांकि झारखंड में ही हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात में सोनभद्र जनपद के दुद्धि थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ मजदूर और झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले कुछ मजदूर ऑटो में बैठकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। ऑटो चालक उन्हें लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ रहा था।
इसी दौरान एनएच 75 पर गढ़वा-मुड़ीसेमर के बीच श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के पास मजदूरों से भरे ऑटो में तेज रफ्तार की एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ऑटो से बाहर निकाली। सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पांच लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उनके पास से मिले कागजात के आधार पर उनकी पहचान हुई।
पहचान करने के बाद परिजनों को फोन करके पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। मरने वालों में विमलेश कुमार कनौजिया, अरुण, राजकुमार, राजा कुमार और विकेश आदि शामिल हैं। मरने वालों की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वही इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा हादसे में घायल लोगों को तत्काल समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया है।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications