Sonbhadra : खेत में सिंचाई के लिए कराए गए बोरवेल के मुंह से निकल रही ज्वलनशील गैस, इलाके में फैली दहशत
खेत में सिचाई के लिए कराई गई पानी की बोरिंग से अजीबोगरीब गैस का रिसाव हो रहा है। खतरे की बात इसलिए है क्योंकि माचिस की तिल्ली दिखाने पर ये गैस आग पकड़ ले रही है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र ज़िले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स द्वारा खेत में सिचाई के लिए कराई गई पानी की बोरिंग से अजीबोगरीब गैस का रिसाव हो रहा है। खतरे की बात इसलिए है क्योंकि माचिस की तिल्ली दिखाने पर ये गैस आग पकड़ ले रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 5 दिनों से लगातार बोरिंग से ये गैस किसी चूल्हे के जैसे निकल रही है जिसका कोई रेगुलेटर नहीं है। जिसके चलते पूरे इलाके के लोग इस घटना से हैरान होने के साथ साथ भयभीत भी है।

400 फ़ीट गहरे बोरवेल से निकल रही दहनशील गैस
दरअसल, पूरा मामला सोनभद्र जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत गुरुवल गाँव का है। जहां सिंचाई के लिए हुई बोरिंग, अजीबोगरीब गैस ऊपर को उगल रही है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि दूर से ही माचिस की तीलियाँ जलाने पर ये गैस आग पकड़ ले रही है। यहाँ तक की कई बोरे बोरियों को पानी से भिगो कर बोरवेल के मुंह पर रखने पर और दूर से माचिस की तीली फेंकने से भी आग धधक उठ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को लगभग 400 फ़ीट गहरी इस बोरिंग के होते ही यह हैरतअंगेज दृश्य सामने आया था। तबसे लगातार इस गैस रिसाव का सिलसिला चालू है।
Recommended Video

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल
आपको बता दें कि सोनभद्र का यह इलाका मध्यप्रदेश की सीमा से सटा हुआ है और यहाँ के भूगर्भीय दायरे में बॉक्साइट, चूना पत्थर, अभरक, यूरेनियम, क्वार्ट्ज डायमंड, लौह अयस्क, कोयला, सोना, आर्सेनिक समेत और भी खनिज सम्पदाएँ जमींदोज हैं। इसके इलावा मौके पर मौजूद लोग का कहना है कि इसमें कार्बाइड और रसौई गैस व गैस वेल्डिंग के समय उठती गंध जैसी गंध आ रही है। खास बात यह भी है कि इस गुरुवल गाँव में जहां बोर हुआ है, यहाँ और मध्यप्रदेश के खनिजों की क्रियाविधि बदलती भी रहती है। साथ ही जमीन के अंदर भूगर्भीय क्रिया में प्लेटें खिसकती रहती हैं जिससे समय समय पर खनिजों में बदलाव भी होते रहते हैं। हाल फिलहाल इसका असली कारण तो वैज्ञानिक ही बता पायेंगे लेकिन जलती लपटों और दुर्गंध से आसपास के कई गाँव दहशत में हैं।
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications