Sonbhadra accident: हाथीनाला में गूंजती चीखें, ट्रेलर ने कार को रौंदा, 6 लोग कुछ ही सेकंड में हो गए खत्म
Sonbhadra accident: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई। इसके अलावा कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह हादसा रविवार शाम हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वह कार में सवार लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ से सात लोग एक कार में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे। रविवार शाम करीब 7:30 बजे जब उनकी कार हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली के पास वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर पहुंची, उसी दौरान चोपन की ओर से आ रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया।
आमने-सामने हो गया टक्कर
अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी लेने में चला आया और कार को टक्कर मार दिया। आमने-सामने जोरदार टक्कर होने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेलर की रफ्तार अधिक होने के चलते ट्रेलर कंट्रोल नहीं हो सका।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की पल भर में ही मौत हो गई। वहीं, ट्रेलर चालक की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में एक राहगीर भी ट्रेलर की चपेट में आ गया और उसकी भी जान चली गई।
मृतकों की अभी नहीं हो पाई पहचान
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की पूरी पहचान नहीं हो सकी थी। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उनके पास से मिले कागजात के आधार पर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं अस्पताल में घायल लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications