अनुच्छेद 370 हटाने पर प्रियंका ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हटाने का तरीका असंवैधानिक

सोनभद्र। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को पहला बयान दिया है। उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 जिस तरह से हटाया गया है वह पूरी तरह से असंवैधानिक है और यह लोकतंत्र के सभी सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रियंका ने आगे कहा कि इस तरह के काम करने से पहले नियमों का पालन किया जाना चाहिए था, जिनका पालन नहीं किया गया। बता दें कि यह बयान उन्होंने सोनभद्र के उम्भा गांव के दौरे के दौरान दिया है।

priyanka Gandhi gives statement on end of Article 370 in jammu kashmir

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे करीब सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंची। इस दौरान उन्होंने यहां मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी लाइन का साथ देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से असंवैधानिक था। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी करने के लिए नियम बने हैं। उन नियमों का पालन किया जाना चाहिए। लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।

पीड़ित परिवार से की मुलाकात
प्रियंका गांधी दोपहर डेढ़ बजे करीब सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंची। इस दौरान उन्होंने 17 जुलाई को हुए भूमि विवाद में मारे गए लोगों के आश्रितों और घायलों के पीड़ितों का हालचाल जाना। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि चुनार के किले पर मुझसे मिलने आए उभ्भा गांव के पीड़ित परिवारों के सदस्यों से मैंने वादा किया था कि मैं उनके गांव आऊंगी। आज मैं उभ्भा गांव के बहनों-भाइयों और बच्चों से मिलने, उनका हालचाल सुनने-देखने, उनका संघर्ष साझा करने सोनभद्र जा रही हूं।

प्रियंका ने दी थी 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
बता दें, इससे पहले प्रियंका गांधी ने 19 जुलाई को पीड़ित परिजनों से मुलाकात की थी और 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी थी। प्रियंका के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ितों से मुलाकात की थी। वहीं, अब प्रियंका गांधी एक बार फिर उभ्भा गांव जाकर पीड़ितों से मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+