थाने में प्रेमी से शादी करने को कहा, नहीं माना तो युवती ने वहीं दे दी जान

Sonbhadra news, सोनभद्र। सोनभद्र के बीजपुर थाना परिसर में दुष्कर्म पीड़ित युवती ने थाने में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती ने युवक पर पांच साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शादी से इनकार करने पर थाने में जहरीला पदार्थ खा लिया।

पढ़ाई करते समय हुआ था प्यार

पढ़ाई करते समय हुआ था प्यार

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की लगभग 20 वर्षीय युवती का पांच साल पूर्व थाना बीजपुर इलाके के नेमना गांव निवासी युवक पुजारी लाल से पढ़ाई के दौरान प्यार हो गया था। युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन इस बीच जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक शादी से भागने लगा। युवती ने बीजपुर थाने में सोमवार को तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की थी।

शादी का दबाव बनाने पर मांगा पैसा

शादी का दबाव बनाने पर मांगा पैसा

युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक व उसके परिवार के लोगों ने उससे दो लाख रुपये नकद और बाइक की मांग की थी। युवती की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था।

थाने में खाया जहर

थाने में खाया जहर

पुलिस ने मंगलवार की सुबह आरोपित युवक पुजारी लाल को नेमना स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित युवक के गिरफ्तार होने पर युवती भी थाने पहुंच गई और उसने युवक से शादी करने की बात कही तो वह नहीं माना। इस पर युवती ने थाने में विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे धन्वन्तरि अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों युवती की हालत गम्भीर देख उसको तत्काल एमपी के नेहरू शताब्दी हॉस्पिटल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+