Sonbhadra News: खाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, बोतल से पीट-पीट कर मार डाला
सोनभद्र में खाने को लेकर पती पत्नी में सोमवार को विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी के रवैए से नाराज पति ने उसे बोतल से पीट-पीट कर मार डाला। इस मामले में आरोपी पति को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Sonbhadra में सोमवार को खाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। दोनों के बीच बातचीत की और विवाद इतनी बढ़ गई कि पति ने बोतल से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए सोनभद्र जिले के जुगैल थाने की पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी पुलिस को गिरफ्तार कर लिया।

नशे का आदि है आरोपी पति
पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि सोमवार को सोनभद्र जिले के जुगैल थानांतर्गत गुरदा गांव निवासी श्रृंगार गौड़ के बेटे रामदयाल गौड़ की शादी चाड़म गांव निवासी भोला गौड़ की पुत्री बुटली देवी के साथ 12 साल पहले हुई थी। परिवार वालों ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन उसके बाद रामदयाल गौड़ शराब पीने लगा। धीरे-धीरे रामदयाल शराब का आदी हो गया जिसको लेकर परिवार में आए दिन झगड़ा होता रहता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की सायंकाल रामदयाल शराब पीकर अपने घर पहुंचा। इस दौरान रामदयाल का उसकी पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा।
बोतल से पीट-पीट कर मार डाला
शराब पीने को लेकर झगड़ा होने के बाद मामला शांत हुआ तो खाना खाने के दौरान पुनः दोनों में विवाद हो गया। विवाद होने के बाद रामदयाल को गुस्सा आ गया और इसी बीच उसने बोतल उठाया और अपनी पत्नी को बोतल से पीटने लगा। रिपोर्ट के अनुसार मारपीट के दौरान बोतल टूट गई और टूटी हुई बोतल को रामदयाल ने अपनी पत्नी के शरीर में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल हो जाने के चलते पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत हो जाने के बाद रामदयाल अपना घर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी।
भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सूचना मिलने के बाद मृतका बुटली देवी का भाई राजेंद्र अपनी बहन के ससुराल में पहुंचा और वहां पर मृत हालत में अपनी बहन को देखने के बाद उसने पुलिस को फोन करके सूचना दिया। राजेंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामदयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसकी खोजबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉक्टर यशवीर सिंह द्वारा बताया गया कि हत्यारोपी पति को मंगलवार को जुगैल थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Recommended Video

-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications