UP News: मां, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद बेटे ने खुद को भी मारी गोली, 6 मौतों से थर्राया इलाका

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में शनिवार तड़के एक बेटे ने अपनी मां, पत्नी और तीन बच्‍चों की गोली मारकर हत्या कर दी। पांचो की हत्या करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

एक साथ परिवार में छह मौत होने के चलते पूरा इलाका दहल उठा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए डेड बॉडी को कब्जे में ले ली। कब्जे में लेने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

up-news-son-shot-mother-wife-and-daughter-then-took-such-a-step

शराब पीने का आदी था: यह पूरा मामला सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्‍हापुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में 42 वर्षीय अनुराग ठाकुर अपने परिवार के साथ रहता था।

Recommended Video

    UP News:मां,पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद बेटे ने खुद को भी मारी गोली,6 मौतों से थर्राया इलाका

    अनुराग ठाकुर आए दिन अपने घर पर शराब पीकर आता था जिसके चलते पत्नी, मां से उसकी कहासुनी होती थी। शराब पीने के चलते परिवार में कलह बढ़ रहा था। ऐसे में परिवार वालों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की ठानी।

    कहा जा रहा है कि शुक्रवार की रात में भी वह अपने घर शराब पीकर आया। शराब पीने के बाद जब वह घर पहुंचा तो घर पर मां और पत्नी से उसकी कहासुनी होने लगी। रात में सभी लोगों में विवाद भी हुआ।

    सुबह उठने पर गोली मारकर की हत्या: बताया जा रहा है कि रात में झगड़ा होने के बाद लोग सोने चले गए। परिवार के सभी लोग सो रहे थे, इसी दौरान करीब 5 बजे अनुराग उठा और अपनी मां सावित्री देवी (65), पत्नी प्रियंका (40) और 12 वर्षीय बेटी अश्विनी और अपने दो अन्‍य बच्‍चों को गोली मार दी।

    मां, पत्नी और बच्‍चों को गोली मारने के बाद अनुराग ने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घर में अलग-अलग स्‍थानों पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए सभी का शव कब्‍जे में ले ली। इस बारे में पुलिस अधीक्षक सीतापुर द्वारा बताया गया कि अनुराग नामक एक शख्स ने अपने घर के 5 सदस्यों की हत्या करके स्वयं को गोली मार ली। घर से सभी की डेड बॉडी बरामद की गई है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच के उपरांत आवश्यक कार्य की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+