सीतापुर: भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को एक भीषण हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मथुरा महमूदाबाद मार्ग की है। ट्रैक्टर ट्राली महमूदाबाद से चांदपुर जा रही थी, जो अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबकर 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली
बता दें, नए मोटर व्हीकल एक्ट बनने के बाद भी प्रशासन डग्गामार वाहनों पर नकेल नहीं कस पा रहा है, जिसके चलते लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार को महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मथुरा महमूदाबाद मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एसडीएम महमूदाबाद, तहसीलदार महमूदाबाद और स्थानीय पुलिस पहुंची।
ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया था
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर का अगला टायर फट गया था और ट्रैक्टर का स्पीड बहुत थी।इस घटना में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और अन्य चारों घायलों का इलाज किया जा रहा है, जिसमे से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications