UP News: बेटे ने काटी मां की गर्दन, फिर उसका सिर लेकर पूरे गांव में घूमा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
UP News: यूपी के सीतापुर जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सीतापुर जनपद में एक बेटे ने गला काटकर अपनी मां की हत्या कर दी। मां की हत्या करने के बाद वह मां का गर्दन लेकर गांव में घूमा और फिर भाग गया।
जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और हत्यारे बेटे की तलाश कर रही है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि फरार बेटे की तलाश की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह पूरी घटना सीतापुर जिले के तालगांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में कमला देवी नामक एक 60 साल की महिला रहती हैं। कमला देवी का सौताले बेटे दिनेश से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
यह भी बताया जा रहा है कि दिनेश शराब पीने का आदि है और वह अपनी मां से एक जमीन अपने नाम करने के लिए कह रहा था। इसे लेकर उसका उसकी सौतेली मां कमला देवी से पहले भी विवाद हो चुका है।
शनिवार को दोपहर में कमला देवी खेत की तरफ बकरियां चराने गईं थीं। इसी दौरान दिनेश उनके पास पहुंच गया और किसी धारदार हथियार से वार करते हुए उसने कमला देवी का गर्दन काट दिया। गर्दन काटने के बाद वह गर्दन लेकर गांव में पहुंचा और गांव में कुछ देर घूमने के बाद वह गन्ने के खेत की तरफ भाग गया।
गांव के लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और कमला देवी की लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। इस बारे में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि महिला की लाश को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेजा गया है। फरार हत्यारोपी बेटे की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications