सीतापुर: बोलेरो और कार में हुई आमने सामने की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की मौत

सीतापुर: बोलेरो और कार में हुई आमने सामने की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की मौत

सीतापुर, 14 फरवरी: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से सामने आई है। यहां महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर बोलेरो व कार की आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार मां-बेटी व भतीजे सहित चार की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो व कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को वाहनों को काटकर निकाला।

Sitapur News: Four people no more in a road accident

प्राप्त समाचार के मुताबिक, अजीत सिंह अपनी चाची सीमा सिंह पत्नी देशराज सिंह व चचेरी बहन रागिनी के साथ गोंडा से कार से घर वापस आ रहे थे। महमूदाबाद-सिधौली रोड पर वन विभाग कार्यालय के समीप अजीत की कार और सामने से आ रही बोलेरो में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

हादसे की सूचना मिलते ही महमूदाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और बोलेरो व कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। हादसे में कार सवार अजीत, उसकी चाची व चचेरी बहन की मौत हो गई। वहीं बोलेरो चालक सुरजीत पुत्र बाबूराम निवासी भेथरा, महमूदाबाद की मौत भी हो गई। प्रभारी निरीक्षक महमूदाबाद अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भीषण एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हुई है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। मृतकों की पहचान हो गई है और हादसे की सूचना परिवारजन को दी गई है।

प्रभावित हुआ यातायात
हादसे की जानकारी पर महमूदाबाद-सिधौली रोड पर आसपास गांवों के ग्रामीण व राहगीर, कोतवाली पुलिस के साथ बचाव कार्य मे लगे। भीड़ जमा हुई तो यातायात बाधित हो गया। बोलेरो व क्षतिग्रस्त कार भी सड़क पर ही है। वाहनों को किनारे से निकाला गया। मृतकों के शव निकालने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+