Sitapur: लखीमपुर डिपो की बेकाबू बस ने आधा दर्जन को रौंदा, 3 की मौके पर मौत और 2 की हालत नाजुक
सीतापुर के कमलापुर चौराहे पर हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस अचानक ही बेकाबू हो गई थी जिससे यह हादसा हुआ।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक बेहद ही दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमे एक बेकाबू रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों सहित पटरी दुकानदारों को रौंद दिया। आधा दर्जन लोग बस के नीचे दब गए, जिससे 3 लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें दो की हालत बेहद गम्भीर बताई जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

बस ने आधा दर्जन को रौंदा, 3 की मौत
बता दें कि सीतापुर से लखनऊ की ओर जा रही लखीमपुर खीरी डिपो की बस कमलापुर चौराहे पर बेकाबू हो गई। जिसके बाद इस बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों सहित पटरी दुकानदारों को रौंद दिया। इस भयानक हादसे में 3 लोगों की बस के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले और घायलों की फ़िलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पांच फुट ऊपर बस को उठाकर घायलों को निकाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक घायल का पैर धड़ से अलग हो गया है। लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। तीन लोग बस के नीचे फंसे हुए थे। पब्लिक ने बस को आगे की ओर पांच फुट ऊपर उठाकर घायलों को निकाला। बस ड्राइवर और परिचालक दोनों मौके से फरार हो गए हैं। सीतापुर बस स्टेशन के एआरएम राकेश कुमार का कहना है कि लखीमपुर के एआरएम ने घटना की सूचना दी है। वह मौके पर खुद जा रहे हैं। बस ड्राइवर से पूछताछ करने पर ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

Recommended Video

सीएम योगी ने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया
वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सीतापुर में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications