लखीमपुर खीरी-गोरखपुर के बाद सीतापुर में मासूम से हैवानियत, तीन किशोर गिरफ्तार

सीतापुर। सीतापुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। लखीमपुर खीरी और गोरखुपर में दो किशोरियों से हैवानियत के बाद सीतापुर में नाबालिग से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बच्ची शौच के लिए निकली थी, तभी गांव के तीन नाबालिग लड़कों ने उसे खेत में खींच लिया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है।

minor girl misdeeds in sitapur three teen girl arrested

पुलिस ने तीन किशोरों को किया गिरफ्तार

मामला सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली नाबालिग लड़की शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के ही तीन किशोरों ने उसे खेत में खींच लिया और उसके साथ दरिंदगी की। वारदात 15 अगस्त की रात की है, इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पीड़िता के पिता ने इस मामले में गांव के ही तीन किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। एएसपी (नॉर्थ) राजीव दीक्षित ने बताया कि अगस्त 15 और 16 की रात तीन किशोरों द्वारा एक नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परिक्षण भी करवाया गया है। मामले में पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

लखीमपुर खीरी और गोरखपुर में बच्चियों से हैवानियत

बता दें, इससे पहले लखीमपुर खीरी और गोरखपुर में बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया था। लखीमपुर खीरी में नाबालिग की रेप के बाद गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। वहीं, गोरखपुर में 13 साल की मासूम को दो बदमाश बाइक पर उठाकर ले गए और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं हैवानों ने बच्ची के शरीर को सिगरेट से भी दाग दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+