माफिया अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव भी हुआ, 2 लोग घायल
अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। पत्थर लगने से 2 लोग घायल भी हो गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस तहकीकात में जुटी है।

हाल ही में हुए माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड के बाद से ही पूरे देश में एक बहस छिड़ गई है। इस हत्याकांड पर जमकर बयानबाजी भी हो रही है। इसे राजनीती का एक मुद्दा तक बना दिया गया है। टीवी पर इस हत्याकांड को लेकर खूब डिबेट्स हो रही हैं और एक दूसरे पर राजनैतिक पार्टिया जमकर आरोप लगा रही हैं। वहीं अब इस हत्याकांड को लेकर आम जनता में भी बहस छिड़ गई है। यूपी के सीतापुर जनपद में अतीक अहमद की हत्या को लेकर हुई कहासुनी में 2 लोग अस्पताल पहुंच गए।

अतीक अहमद हत्याकांड को लेका दो पक्ष आपस में भिड़े
बता दें कि मामला सीतापुर जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के नेरी गांव का बताया जा रहा है। यहां अतीक अहमद की हत्या को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में दोनों समुदायों के बीच में पत्थरबाजी भी हुई। पत्थर लगने से 2 लोग घायल भी हो गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Recommended Video

अतीक अहमद की हत्या से बात राजनीति तक जा पहुंची
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में अतीक अहमद की हत्या को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद बात राजनीति तक आ पहुंची और चुनाव कभी न जीतने की बात भी कही गई। जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के द्वारा पत्थरबाजी करने से 2 लोग घायल हुए तो वहीं घायलों का उपचार जारी है। इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है, पुलिस तहकीकात में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications