वीडियो गेम दिखाने के लिए चाचा की बेटी को घर लाया और किया यौन शोषण, मां-बेटी पहुंची थाने
सीतापुर। सीतापुर में चचेरे भाई द्वारा नाबालिग लड़की से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक वीडियो-गेम दिखाने के लिए चाचा की बेटी को अपने घर ले गया था। जहां पर उसने उसके साथ यौन-शोषण किया। वहीं आरोपी ने मुंह खोलने पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। घटना के तीन दिन बाद पीड़िता अपने मां के साथ थाने पहुंची और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शहर कोतवाली का है। जहां पर आसाम के रहने वाले दो परिवार झोपड़पट्टी में रहकर कचरा बीनकर गुजर-बसर करते हैं। इसी झोपड़पट्टी का रहने वाला आरोपी बीती 4 जुलाई को अपने चाचा की बेटी को वीडियो गेम दिखाने के बहाने से घर लेकर गया। जहां पर उसने अपनी चचेरी बहन के साथ दुराचार की घटना की अंजाम दिया। वहीं मुंह खोलने पर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। लेकिन लड़के के पिता द्वारा आसाम से फोन कर लगातार धमकी दिए जाने के कारण पीड़िता पुलिस तक नहीं पहुंच सकी। थाने पहुंचने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications