Singrauli SDM News: महिला से जूते के फीते बंधवाने वाले SDM पर तगड़ी कार्रवाई हो गई, सीएम ने निकाला रसूख
Singrauli SDM News: सिंगरौली जिले में महिला कर्मचारी से जूते के फीते बंधवाने वाले चितरंगी एसडीएम पर तगड़ी कार्रवाई हुई हैं। फोटो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।
Singrauli SDM News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक महिला से जूते बंधवाने वाले मामले में एसडीएम पर तगड़ी कार्रवाई हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चितरंगी एसडीएम को हटाने के आदेश दिए हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें चितरंगी एसडीएम असवान राम चिरावन एक महिला से जूते बंधवाते दिख रहे हैं। मामने ने तूल पकड़ा तो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम को हटाने के आदेश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री दफ्तर ने 'X' पर लिखा, ''सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम द्वारा एक महिला से उनके जूते के फीते बंधवाने का मामला सामने आया है। जो अत्यंत निंदनीय है। इस घटनाक्रम को लेकर एसडीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं। हमारी सरकार में नारी सम्मान सर्वोपरि है।
जानकारी अनुसार जूते बांधने वाली कर्मचारी का नाम निर्मला देवी है। वह तहसील कार्यालय में क्लर्क के पद पर पदस्थ है। फोटो वायरल होने के बाद उसने कहा कि 20-25 दिन पहले एसडीएम साहब डेप्युटी पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गए थे।
इस दौरान घायल हो गए थे और दोनों घुटनों में चोट लग गई थी। वह ठीक से चल नहीं पा रहे थे। उन्होंने कहा कि सर, जूता खुद से पहन ली थी, वह फीते नहीं बांध पा रहे थे। मैं खुद ही उनके जूते की लैस बांध रही थी।
महिला कर्मचारी ने कहा कि मुझसे सर का दर्द देखा नहीं गया तो मैं खुद ही ऐसा कर रही थी। उन्होंने देखा भी नहीं था कि कौन फीता बांध रहा है। मुझे लगा कि वह खुद से बांधेंगे तो गिर सकते हैं। मुझे किसी ने कर के जूते के लेस बांधने के लिए नहीं कहा था।
वहीं, चितरंगी एसडीएम ने वायरल फोटो पर सफाई देते हुए कहा कि हादसे की वजह से मुझे चलने और बैठने में बहुत तकलीफ होती है। स्टॉफ की मदद से ही मैं गाड़ी में बैठता हूं। 22 जनवरी को हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा चल रहा था। मैंने इसकी वजह से जूता खोल दिया। कार्यक्रम के बाद जूता मैंने खुद पहन लिया लेकिन फीता नहीं बांध पाया। निर्मला देवी ने मेरा सपोर्ट किया था। मैंने पूछा तो उसने कहा कि मैं सिर्फ आपकी मदद कर रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications