MP में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, बुजुर्ग का शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, खाट पर ले गए परिजन
सिंगरौली जिले में शव वाहन नहीं मिलने पर बुजुर्ग के शव को चारपाई पर लादकर ले जाना पड़ा. बुजुर्ग के परिजनों ने एंबुलेंस व शव वाहन के लिए सिंगरौली अस्पताल में संपर्क किया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए.

सिंगरौली जिले से एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां शव वाहन नहीं मिलने के कारण परिजन वृद्ध के शव को खाट के सहारे पैदल ही गांव ले जाने को मजबूर हुए. परिजन शव को खाट में लादकर 22 किलोमीटर का सफर करने निकल पड़े थे। अब वह शव के साथ 6 किलोमीटर का सफर तय कर पाए थे कि उनकी पुलिस ने मदद की। फिर एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को गांव भेजा गया।
यह घटना जिले के सरई तहसील की है। जहां सिंगरौली के समीप सीधी जिले के बेंदो गांव निवासी 65 वर्षीय मनमोहन सिंह गुरुवार को अपनी पुत्री के यहां झारा गांव गए हुए थे. जहां उसकी अचानक मौत हो गई। इसके बाद दामाद ने शव को उसके घर ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए फोन पर संपर्क किया, लेकिन अस्पताल ने एंबुलेंस भेजने से इनकार कर दिया.
इसके बाद लाचारी की हालत में मृतक के परिजन झारा गांव से शव लेने के लिए खाट का सहारा ले लिया. शव को खाट पर रखकर मृतक के गांव सीधी जिले के बेंडो के लिए रवाना हो गए। परिजन शव को खाट में बांधकर 22 किमी का सफर तय कर निकले। जैसे ही वे लोग सीधी जिले में दाखिल हुए जिले के भुईमाड़ थाने के पुलिसकर्मियों की नजर उन पर पड़ी और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद जो लोग तुरंत पुलिस वाहन में शव को मृतक के घर ले गए।
थाना प्रभारी भुईमाड़ आकाश सिंह राजपूत ने बताया कि हमें फोन से किसी ने सूचना दी थी. जिसके बाद पुलिस वाहन से शव को मृतक के गांव ले जाया गया है.












Click it and Unblock the Notifications