Video: कार की टक्कर से फुटबॉल की तरह हवा में उड़ा बाइक सवार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
Singrauli News:
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक फुटबॉल की तरह हवा में उड़ता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। घटना शक्तिनगर-बनारस हाईवे की बताई जा रही है।
घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक को गंभीर हालत में सिंगरौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। यह दुर्घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ते दिख रहे हैं।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि सड़क पर यू टर्न लेते समय ड्राइवर बाइक को देखकर ब्रेक लगाता है। लेकिन कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि यह कंट्रोल नहीं होती। पहले बाइक को चपेट में लेती है और आगे जाकर बोलेरो वाहन से टकरा जाती है।
Recommended Video
जानकारी अनुसार बीना में यू टर्न लेते समय एक मोटरसाइकिल फोर व्हीलर की चपेट में आ गई जिसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार युवक हवा में उछला और फिर मोटरसाइकिल के साथ कई मीटर तक घिसटता चला गया। इसके बाद फोर व्हीलर सामने से आ रही बुलेरो कर में जा भिड़ी। एक्सीडेंट में मोटरसाइकिल चालक और कार में बैठे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी अनुसार खड़िया निवासी 58 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया की यू-टर्न लेने के दौरान मोटरसाइकिल चालक ने सीडिंग वाहन पर ध्यान नहीं दिया। कार तेज गति से आ रही थी और राजेन्द्र ने हेलमेट भी नहीं पहना था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications