Sidhi News: जीत की खुशी में निकले विजय जुलूस में चले लाठी-डंडे, सरपंची चुनाव हारने पर 100 लोगों ने किया हमला
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में चुनाव जीतने के बाद जुलूस निकाल रहे नवनिर्वाचित सरपंच और उनके समर्थकों पर हारने वाले पक्ष ने हमला कर दिया। लगभग सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने लाठी-डंडे, पत्थर और गड़ासा से जुलूस में शामिल लोगों को निशाना बनाया। विजय जुलूस में शामिल लोगों ने भी पलटवार किया। इससे सरपंच पति समेत दोनों तरफ के एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। तीन लोगों की स्थिति गंभीर होने से रीवा रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से काउंटर मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। [वीडियो नीचे]
दरअसल यह पूरा मामला सीधी जिले की रामपुर नैकिन जनपद पंचायत अंतर्गत बोकरो ग्राम पंचायत में सरपंच का उपचुनाव बीते 13 जून को मतदान हुआ था। जिसका रिजल्ट आज शनिवार 17 जून को जारी हुआ है। जिसमें सीता सिंह निर्वाचित हुई है।

चुनाव जीतने की खुशी में विजय जुलूस पूरे गांव में निकाला गया। जब विजय जुलूस पूर्व सरपंच बाबूलाल यादव पूर्व सरपंच के घर के पास पहुंचा तो लगभग 100 की संख्या में हथियारबंद लोगों ने उनके लाठी, डंडे व गड़ासा से हमला कर दिया है। इस हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। वहीं कुछ लोगों को मामूली और कुछ लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। इनका रीवा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Recommended Video
जानकारी अनुसार पूर्व सरपंच सुषमा सिंह की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद सरपंच का पद रिक्त हो गया था। जहां 13 जून को पंचों के द्वारा मतदान किया गया जिसमें आज 17 जून को उसका रिजल्ट आया है। जिसके बाद यह घटना निकलकर सामने आई है।
वहीं इस घटना में चुरहट एसडीओपी विवेक द्विवेदी के अनुसार सीता सिंह पति रण बहादुर कि इस चुनाव में निर्वाचित हुई थी। जिस पर विजय जुलूस यात्रा के दौरान दो पक्षों में पथराव और मारपीट हुई जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से 3 की हालत गंभीर है जिसे जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर कर दिया है। वही 12 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरिया में भर्ती करा दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications