Sidhi News: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, अजय सिंह के करीबी नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
MP Politics: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से पहले दल-बादल की राजनीति जारी है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। अब सीधी से अजय सिंह के एक और करीबी नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सीधी जिले में व्यापारियों के नेता लालचंद गुप्ता (Lalchand Gupta) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी मुताबिक गुप्ता आज मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) की मौजूदगी में भाजपा (BJP) जॉइन कर घर वापसी करेंगे।

लालचंद गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 बर्ष के उपाध्यक्ष कार्यकाल में प्रदेश कार्यालय में अपना परिचय देना पड़ता है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी में रहना असहजता महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता स्वार्थी हो गए हैं। पद के दौरान कभी भी कांग्रेस पार्टी की द्वारा कहीं जिम्मेदारी नहीं दी गई।
लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज से नामांकन शुरू होने वाला है। सीधी जिले के डॉक्टर राजेश मिश्रा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। डॉ राजेश मिश्रा के नामांकन में प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव पहुंचेंगे। इसी दौरान लालचंद गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।
करेंगे घर वापसी
बताते चलें कि कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले लालचंद गुप्ता इसके पूर्व में सीधी से बीजेपी जिलाध्यक्ष थे, लेकिन पार्टी ने जिला अध्यक्ष पद से हटाते हुए डॉ. राजेश मिश्रा को जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। इसी से नाराज होकर लालचंद गुप्ता ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। चुनाव रिजल्ट आने के पूर्व ही लालचंद गुप्ता को पार्टी ने कांग्रेस पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पद से नवाजा था। माना जा रहा है कि वे अब घर वापसी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications