Sidhi news : एक बार फिर दिखा CM शिवराज का रौद्र रूप, तीन बड़े अफसरों को 'ऑन द स्पॉट' किया सस्पेंड

सीधी जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीन अफसरों को सस्पेंड किया है और अच्छा काम करने वालों की तारीफ भी की।

CM Shivraj Singh Chouhan

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का रौद्र रूप लगातार देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सीएम शिवराज जनसेवा अभियान के अंतर्गत स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम सीधी में शिरकत किया। यहां मंच से ही सीईओ, रामपुर नैकिन के प्रभारी तहसीलदार, और कटनी मनरेगा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। यहां मुख्यमंत्री ने जिले में गो अभयारण्य बनाने की बात भी कही।

सीधी जिले के जनसेवा कार्यक्रम को सीएम शिवराज सिंह चौहान संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने भरे मंच से कहा कि मुझे मनरेगा परियोजना अधिकारी प्रदीप शुक्ला की कई कंप्लेन मिली हैं। वे अभी कटनी में कार्यरत हैं। सीधी में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कई गड़बड़ी की हैं। वे कटनी में भी गड़बड़ी कर रहे हैं। मैं उन्हें तत्काल सस्पेंड करता हूं।

Recommended Video

    Sidhi news : एक बार फिर दिखा CM शिवराज का रौद्र रूप, तीन बड़े अफसरों को 'ऑन द स्पॉट' किया सस्पेंड
    तीन अफसरों को किया सस्पेंड

    तीन अफसरों को किया सस्पेंड

    1- आंचल अग्रहरी, प्रभारी तहसीलदार रामपुर नैकिन
    2- प्रदीप शुक्ला, पूर्व मनरेगा अधिकारी, सीधी
    3- पवन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सीधी

    मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों के की सराहना

    मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों के की सराहना

    इधर, सीएम शिवराज ने जिला समन्वयक स्कूल शिक्षा सुजीत मिश्रा और मझौली तहसीलदार वीके पटेल की सराहना भी की। सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे लोगों से इनके बारे में फीडबैक मिला है। लोगों ने बताया कि यह अच्छा कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जनता की प्रशंसा आती है तो अच्छा लगता है। मानसिंह सैयाम सीइओ जनपद पंचायत मझौली भी बहुत अच्छा काम कर रहे है। मैं उनको भी बधाई देता हूं।

    जगह बदलने पर भी नहीं बदलीं, सस्पेंड करता हूं

    जगह बदलने पर भी नहीं बदलीं, सस्पेंड करता हूं


    मुख्यमंत्री शिवराज ने मंच से कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी का बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा हैं, मैं उनको भी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करता हूं। मेरे पास 1 और शिकायत आई है, मैं इसकी जांच कराऊंगा । मेरे पास रामपुर नैकिन की प्रभारी तहसीलदार आंचल अग्रहरी की भी बहुत शिकायतें हैं। उन्हें एक जगह से ट्रांसफर कर दूसरी जगह भेजा। उनकी वहां से भी शिकायतें मिल रही है। मैं उनको भी सस्पेंड करता हूं।

    गड़बड़ करने वाले को माफ नहीं किए जाएगा

    गड़बड़ करने वाले को माफ नहीं किए जाएगा

    मंच संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं किसी के खिलाफ नहीं हूं। सब प्रशासन के हिस्सा हैं। अच्छा कार्य करने वालों को सम्मान दिया जाएगा। गड़बड़ करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। यह नहीं चलेगा। कार्य में पारदर्शिता जरूरी है। सीएम शिवराज ने जनसेवा अभियान के अंतर्गत लोगों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति-पत्र भी वितरित किए।

    सीधी जिले में 1.37 लाख लोगों को दिया लाभ

    सीधी जिले में 1.37 लाख लोगों को दिया लाभ

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा संभाग से 7.59 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे। उनमें से सात लाख दो हजार 845 लोगों के नाम अलग-अलग योजनाओं में ऐड किया गया है। आज उनको स्वीकृति पत्र वितरण किया जा रहा है। अकेले सीधी जिले में 1.37 लाख भाई-बहनों के नाम अलग-अलग योजनाओं में जोड़े जा रहे हैं। एक साथ लाखों लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य आजादी के बाद आज तक नहीं हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+