MP: शिकार की तलाश में आधी रात को घर में घुसा मगरमच्छ तो देख कर अटकी सांसें, फिर ऐसे थे दहशत भरे वो घंटे

sidhi news: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के एक घर में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे वन विभाग को सौंप दिया। इसके बाद मगरमच्छ को वन विभाग ने सुरक्षित नदी में छोड़ दिया।

बहरी थाना थाना क्षेत्र के ग्राम गोडाही निवासी सुदर्शन कुशवाहा के घर में एक विशालकाय 8 फीट का मगरमच्छ घुस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के सोन घड़ियाल अभयारण्य की टीम और पुलिस के साथ ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू किया है।

Crocodile entered Sidhis house

रस्सियों और लाठी के सहारे करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में लिया जा सका। बाद में, उसे वहां आई वन विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग ने मगरमच्छ स्वछंद विचरण के लिए नदी में छोड़ दिया है।

फॉरेस्ट की रेस्क्यू टीम प्रभारी ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई काफी ज्यादा थी जिसे पकड़ने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी वहीं मगरमच्छ का वजन लगभग पांच कुंटल बताया जा रहा हैं। मगर को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+