सिद्धार्थनगर: छेड़छाड़ से परेशान महिला शिक्षामित्र ने प्रिंसिपल को चप्पलों से पीटा, Video वायरल

सिद्धार्थनगर, 06 अगस्त: यूपी के सिद्धार्थनगर में महिला शिक्षामित्र द्वारा प्रधानाध्यापक को चप्पल से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि मामले की शिकायत बीएसए और शिक्षा मंत्री से की है। बीएसए ने बताया कि मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मामला इटवा तहसील के प्राथमिक विद्यालय अगरदीडीह का है।

siddharthnagar woman beats up teacher video viral

क्या है पूरा मामला ?

शिक्षामित्र का आरोप है कि उसके साथ आएदिन छेड़छाड़ होती रहती थी। जब वह इसका विरोध करती तो उसे गालियां और जातिसूचक अपशब्दों का सामना करना पड़ता था। यही नहीं नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती रही। उसने बताया कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे आने के बाद उन्हें रजिस्टर लेकर बुलाया गया। जब वह रजिस्टर लेकर अंदर गई तो उसका हाथ पकड़ लिया गया और प्रधानाध्यापक ने कहा तुम्हें रजिस्टर में साइन नहीं करने दूंगा। महिला का आरोप है कि प्रधानाध्यापक रजिस्टर फेंक कर गाली देते हुए बाहर निकल गए। इसके बाद उसने प्रधानाध्यापक को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला शिक्षामित्र प्रधानाध्यापक को चप्पलों से पीटती है।इस दौरान उसे यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि कितना बर्दाश्त करूंगी। महिला तब तक प्रधानाध्यापक को तब तक पीटती है, जब तक वह परिसर से भाग नहीं निकला।

बीएसए ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही

बता दें, महिला शिक्षामित्र के प्रधानाध्यापक को चप्पलों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में बीएसए ने बताया कि मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    Uttar Pradesh Accident : Siddharth Nagar में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+