सिद्धार्थनगर समाचार: 'प्रेमी से मिलना नहीं छोडूंगी' बेटी की यह बात सुन पिता ने कर दी हत्या
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेटी के प्रेमी से मिलने पर पिता ने ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में कक्षा 11वीं की छात्र की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए एसपी प्राची सिंह ने बताया कि चार दिन पहले छात्रा की लाश मिली थी। छात्रा की मां की तहरीर पर गांव के ही एक युवक पर हत्या का केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया गया था। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। जांच में पिता की भी स्थिति संदिग्ध लगी। इसके बाद पिता से पूछताछ शुरु की गयी। कड़ाई से पूछताछ में पिता ने पूरी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि बेटी को उसने खुद मार दिया है।

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि पिता ने बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्यों कि वह एक युवक से मिलती जुलती थी। समझाने के बाद भी वह नहीं मान रही थी। जिस दिन वह विद्यालय गई थी, उस दिन भी उसे ले जाकर समझाया फिर भी वह बोली कि नहीं उसे लगातार मिलेंगे। इससे गुस्साकर पिता ने मुंह दबाकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications