राष्ट्रीय पक्षी मोर को बाइक पर लेकर भागे तीन लोग, Video वायरल हुआ तो पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
Siddharth Nagar news: राष्ट्रीय पक्षी मोर को बाइक पर लेकर भागते हुए तीन लोगों का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में बाइक सवार तीन लोग मोर को बांधकर आपने साथ बाइक पर ले जा रहे है। वीडियो सामने आने के बाद सिद्धार्थनगर पुलिस भी एक्टिव हो गई है।
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए चिल्हिया थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर जो वीडिया सामने आया है उसके मुताबिक, 3 बाइक सावर राष्ट्रीय पक्षी मोर को बांधकर अपने साथ बाइक पर ले जाते हुए नजर आ रहे है।

इस दौरान बाइक सवार अन्य लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को इस तरह बांधकर ले जाने का कारण पूछा तो उन्होंने बाइक की स्पीड और तेज कर दी। इस दौरान बाइक सवार तीन शख्स मोर को लेकर वहां से फरार हो गए। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो सिद्धार्थ नगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिरवत और कपिया गांव के बीच का बताया जा रहा है।
इस वीडियो को @ManojYaSp के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, 'राष्ट्रीय पक्षी मोर को बांधकर 3 बाइक सवार के भागने का वीडियो हुआ वायरल। राहगीर द्वारा पूछने पर तेजी से मोर को भागते दिखे बाइक सवार।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वहीं, इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सिद्धार्थनगर पुलिस ने भी दो ट्वीट किए है। सिद्धार्थनगर पुलिस ने बताया कि संदर्भित प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, उक्त प्रकरण में थाना चिल्हिया पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications