कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी, सुबह घर में मिली दो की लाश

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नाहन इलाके में जहरीली गैस के कारण दो नेपाली मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। ठिठुरती ठंड से बचने के लिए दोनों ने अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी। जानकारी के मुताबिक कमरे में हवा निकलने के लिए कोई भी सुविधा नहीं थी जिस वजह से कमरे में धुंआ भर गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की मौत दम घुटने से हुई है।

two nepali labour died in room in sirmaur in himachal pradesh

मिली जानकारी के मुताबिक सिरमौर जिले के नाहन में ठंड से बचने के लिए अपने कमरे में दो नेपाली मजदूरों ने रात को कोयले की अंगीठी जलाकर सो गए। लेकिन हवा के लिए रोशनदार(वेंटिलेटर) न होने के कारण जहरीली गैस से दोनों की एक साथ जान चली गई। इनकी मौत के बारे में सुबह उस समय पता चला जब दोनों का कमरा बहुत देर तक बंद देखा गया। पार्किंग के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बंद दरवाजे को खोलने के लिए दीवार की ईंट निकाली, जिसके बाद पुलिस कमरे में प्रवेश कर पाई। जब अंदर जाकर देखा तो दोनों की लाशें थीं। मृतकों की पहचान मन बहादुर और झंकर विष्ठा के रूप में हुई है। दोनों ही मृत नेपाली मजदूरों के मुंह से झाग निकल रहा था। साथ ही कमरे के भीतर अंगीठी भी रखी हुई थी। जिससे साफ हो गया कि दोनों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि कमरे में हवा निकलने की कोई सुविधा नहीं थी। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने शिमला में तोड़ा कानून, प्रशासन व भाजपा सरकार ने साधी चुप्पी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+