शिमला: धुंध में हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी कार, दो की मौत

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक कार ट्रक से टकरा गई जिसमें दो लोगों की जान चली गई। मारे गए लोग काफी देर तक वाहन के बीच फंसे रहे। मृतक असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो यहां मजदूरी करते थे।

 two died after a car rammed into the truck on highway in kullu

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि धुंध की वजह से ही यह वारदात घटी। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मनाली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कुल्लू जिला के रायसन में तेज गति से आ रही कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार में सवार दोनों युवा दोनों वाहनों के बीच घुस गये। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। जिसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया है। दोनों शवों को अग्निशमन विभाग और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान असम जिला कोहनीतपुर निवासी 22 वर्षीय अमित और 18 वर्षीय मिलन के रूप में हुई है और घायल की पहचान हरिश निवासी असम के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति के आरोप तय होने से पहले ही वीरभद्र पत्नी के साथ पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+