पति-पत्नी और बेटी पर मौत बनकर ढहा मकान, सोते समय हुआ बड़ा हादसा

Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक कच्चे मकान के नीचे दबने से मुस्लिम परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही चंबा जिला प्रशासन की ओर से बचाव दल की एक टीम मौका पर भेजी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा के सलूणी सब डिविजन में आयल के पास खैरना में बीती रात एक मुस्लिम परिवार पर उस समय मौत का कहर टूट पड़ा,जब इनका कच्चा मकान अचानक जमींदोज हो गया। उस समय मकान के अंदर तीन लोग सो रहे थे। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता,तीनों की ही मलबे में दबने से मौत हो गई।

three people in family died after house collapse

इसे भाग्य की विंडबना ही कहे कि हादसे के बारे में पास पड़ोस के लोगों तक को पता ही नहीं चला और जब उन्हें पता चला तो परिवार के लोगों की मलबे में तलाश शुरू हुई, जिसके बाद वहां से तीन लाशें बरामद की गई। उसके बाद ग्रामीणों ने प्रशासन को मकान गिरने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना तीसा की टीम गांव के लिए रवाना हो गई। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय हाश्म दीन, उनकी पत्नी 26 वर्षीय तसलीमा और उनकी 2 साल की बेटी आसिफा के रूप में हुई है। शवों के पास्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पायेगा कि उनकी मौत कब हुई है। डीएसपी सलूणी राम करन राणा ने बताया कि पुलिस टीम तीसा से रवाना हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+