हिमाचल: स्वास्थ्य विभाग के 115 पदों पर भर्ती का रिजल्ट, सिर्फ दो हुए पास
Shimla news (शिमला)। हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हमीरपुर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भर्ती किये जाने रेडियोग्राफर (पोस्ट कोड 585) के फाइनल परिणाम घोषित हो गया है। लेकिन इस परीक्षा में मात्र दो ही उम्मीदवार पास हो सके।

हालांकि 115 पद स्वास्थ्य विभाग में भरे जाने थे। 113 पद योग्य उम्मीदवार न मिलने के चलते खाली रह गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में रेडियोग्राफर के यह पद अनुबंध आधार पर भरे जाने थे। इसके लिए सही पाए गए 331 आवेदन में 125 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे और 204 को आवश्यक योग्यता पूरी न करने के चलते आयोग द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया।
मात्र दो अभ्यर्थी इसमें बेली राम (585000165) व योगिता चौहान (585000223) चयनित हुए हैं। परिणाम निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने की है।
ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: टीजीटी मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित












Click it and Unblock the Notifications