शिमला: ग्लेशियर गिरने से चपेट में आए 6 जवान, एक की मौत
Shimla news, शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नमझा डोगरी के पास बुधवार की शाम ग्लेशियर गिरने से आईटीबीपी के 6 जवान चपेट में आ गए। इनमें से एक जवान की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि 5 जवान अभी भी ग्लेशियर में दबे हुए हैं। किन्नौर की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जवानों को ग्लेशियर से निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा है। घटना शिपकिला के पास किन्नौर-तिब्बत बॉर्डर के पास की है।

बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ गई
बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते बुधवार शाम तक प्रदेश में 225 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। पांगी-भरमौर में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्रों में बुधवार को भी यातायात व्यवस्था ठप रही। मौसम खुलने के बाद जगह-जगह ल्हासे गिर रहे हैं।

भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना
लाहौल, किन्नौर, शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, सिरमौर के कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया है। रोहतांग, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में ताजा हिमपात दर्ज हुआ है। भरमौर-पांगी, तीसा, किहार, डलहौजी में भी हिमपात हुआ है। जिला मंडी के सराज और नाचन में भी बर्फबारी हुई।प्रदेश में अगले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

26 फरवरी तक खराब रह सकता है मौसम
मौसम विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को पहाड़ी राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर गुरुवार तक भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की चेतावनी जारी हुई है। 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बता दें, खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन कुल्लू ने आपदा प्रबंधन के साथ दो रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रखा है।
-
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Himanta Biswa Sarma Caste: किस जाति से हैं हिमंत बिस्वा सरमा, उनकी पत्नी रिनिकी? परिवार में कौन-कौन, हर डिटेल -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज












Click it and Unblock the Notifications