मनाली में होटल के अंदर चलता था अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट, पकड़ी गईं 9 लड़कियां

Shimla news, शिमला। गर्मियों के दौरान जहां हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ी है, वहीं प्रदेश के पर्यटन स्थलों में जिस्मफरोशी का धंधा भी खूब फल-फूल रहा है। प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली में पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस धंधे से जुड़ी 9 युवतियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

nine girls caught in hotel raid for prostitution

मिली जानकारी के दौरान मनाली में पिछले कई दिनों से यह सेक्स रैकेट चल रहा था। इसमें पंजाब हरियाणा व चंडीगढ़ की युवतियां जुड़ी हुई थीं। जो यहां आने वाले पर्यटकों को कुल्लू मनाली और आसपास के होटलों में ग्राहक को जिस्मफरोशी कराती थीं। लेकिन जब इस गंदे खेल के बारे में कुछ स्थानीय महिलाओं को पता चला तो उन्होंने इसे बेनकाब करने के लिये पुलिस प्रशासन व होटल कारोबारियों के साथ बैठक की। इन महिलाओं की पहल पर मनाली पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 9 युवतियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया।

नौ युवतियों के अलावा दो दलाल शामिल थे। दलालों द्वारा युवतियों से मनाली के एक होटल में देह व्यापार करवाया जा रहा था। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। एएसपी राज कुमार चंदेल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ और लोगों के इसमें शामिल होने का भी अंदेशा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने मानव तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि बीते साल अप्रैल 2018 में भी मनाली में एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। दिल्ली से बहला-फुसलाकर लाई गई एक नाबालिग से पहले तो दुराचार किया गया था और बाद में उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया था। 16 वर्षीय पीड़िता चाइल्ड लाइन के सहयोग से पुलिस के पास पहुंची थी और उसने आपबीती सुनाई थी। वहीं सितंबर 2017 में मनाली में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+