हिमाचल में दूसरे राज्यों से लौटे लोगों ने बढ़ाई मुश्किलें, संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार सुबह कोरोना वायरस के छह नए मामले सामने आए हैं। चंबा में चार, शिमला में तीन युवक, कांगड़ा में छह लोग और हमीरपुर में एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव महिला है। हिमाचल में अब कोरोना मरीजों की संख्या 217 पहुंच गई है। रविवार को जहां सूबे में 18 केस आए थे। वहीं, सोमवार को शाम पांच बजे तक 14 केस रिपोर्ट हुए हैं। अब कुल एक्टिव केस 151 हो गए हैं।

himahal pradesh 14 new corona positive case on monday

शिमला में जिले में चौपाल के तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। प्रशासन की तरफ से इन्हें ठियोग क्षेत्र के देहा के विश्राम गृह में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। कोरोना संक्रमितों को मशोबरा भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। कोरोना के मरीज मिलने के बाद देहा के विश्राम गृह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। युवकों की उम्र 22, 26 और 29 साल है और ये मुंबई से ट्रेन के जरिये हिमाचल लौटे थे।

बता दें कि सोमवार सुबह कांगड़ा के दो संक्रमित मिले थे, जो गुजरात के अहमदाबाद से लौटे हैं। 39 वर्षीय और 36 वर्षीय कोरोना संक्रमित डाड तहसील क्षेत्र के निवासी हैं। अब शाम को चार और केस रिपोर्ट हुए हैं। इनमें जयसिंह पुर से दो और पुडवा और दोलतपुर से एक-एक मामला सामने आया है। हांलाकि, ये सभी परौर में क्वारंटीन थे। सभी महाराष्ट्र से लौटे हैं।

हमीरपुर जिला में सोमवार को गर्भवती महिला कोरोना से संक्रमित हुई है। बड़सर थाना क्षेत्र के पहलू गांव की यह 25 वर्षीय गर्भवती महिला अपने पति के साथ मुंबई से लौटी थी और उसका 29 वर्षीय पति भी गत 22 मई, 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मिला था। महिला को मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर में आईसोलेशन में रखा गया था। प्रदेश में हमीरपुर जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं।

चंबा जिले में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। चारों लोग बाहर के राज्यों से आए थे और दो लोगों को सरू और दो लोगों को तीसा हॉस्टल में क्वारंटीन किया गया था। चारों लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। सभी को आयुर्वेदिक हॉस्पिटल बालू कोविड-19 सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।

वहीं हिमाचल में रविवार देर रात को कोरोना से चौथी मौत हुई है. हमीरपुर जिले की 62 साल की महिला को किडनी की बीमारी थी. 22 मई को उसे हमीरपुर से शिमला लाया गया था। 23 मई को महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे पहले, हमीरपुर के डुग्गा गांव की रहने वाली 62 साल की महिला का जालंधर में इलाज चल रहा था, लेकिन महिला अपने पति के साथ 18 मई को जालंधर से हमीरपुर लौटी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+