Himachal Pradesh Assembly Election Results 2022 : हिमाचल में कांग्रेस ने बढ़त में पार किया बहुमत का आंकड़ा
हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 35 सीट हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में पहाड़ में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनने की ओर है।

Himachal Pradesh Election 2022 Results (हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम) Hindi News : 68 सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में 8 दिसम्बर को सुबह आठ बजे से विधानसभा चुनाव 2022 के मतों की गणना जारी है। अब तक के रुझान में हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते दिख रहे हैं। यहां पर बढ़त में कांग्रेस प्रत्याशियों ने बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है। हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 35 सीट हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में पहाड़ में एक बार फिर से कांग्रेस सरकार बनने की ओर है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर एग्जिट पोल में दावा किया गया था कि यहां पर 68 में से कांग्रेस को 24 से 40 सीट मिल सकती हैं जबकि 24 से 42 सीट भाजपा के खाते में जाने का अनुमान लगाया गया था। सुबह साढ़े 11 बजे तक तक मतगणना के नतीजे भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। यहां पर आम आदमी पार्टी तो टक्कर में दिखाई ही नहीं दे रही। एक भी आप प्रत्याशी ने बढ़त नहीं बना रखी है।
भाजपा ने खोला जीत का खाता
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को पहली जीत मिली है। भाजपा के 27 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इनमें से एक प्रत्याशी ने जीत भी दर्ज कर ली है। इधर, तीन निर्दलीय प्रत्याशी भी आगे चल रहे हैं। सिराज सीट पर भाजपा नेता और सीएम जयराम ठाकुर ने सुबह से ही बढ़त बनाई हुई थी। साढ़े 10 बजे तक के आए रुझानों में सीएम जयराम ठाकुर 17,612 मतों से आगे चल रहे थे। जयराम ठाकुर को 23136 मत प्राप्त हुए है तो वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी चेतराम को 5524 मत प्राप्त हुए थे। जयराम ठाकुर सिराज सीट पर छठी बार चुनाव जीते है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications