हिमाचल प्रदेशः एक साथ मिले कोरोना के 12 मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक दिन में पहली बार 12 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें 11 मामले बुधवार को कांगड़ा जिले में सामने आए हैं। कांगड़ा के सरी मलोग का रहने वाला दंपती उम्र 41 साल, 34 साल और उनका 11 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। चंझेड़ (भवारना) का 54 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के साथ लगते गांव खोली का 21 वर्षीय युवक और लंबागांव का 43 वर्षीय व्यक्ति और आठ साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कांगड़ा के झयोल की 56 वर्षीय महिला, उसका बेटा (31) और बहू (25) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

himachal pradesh 12 news corona positive case

ज्वालामुखी का 31 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह सभी 18 मई को मुंबई से ट्रेन से ऊना लौटे हैं। इन सभी को परौर में संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को बैजनाथ कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, कुल्लू जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। आनी के कुठेड़ गांव के रहने वाले एक 23 साल के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई से दस लोग ट्रेन से ऊना होकर 18 मई को कुल्लू के बजौरा चेकपोस्ट पर पहुंचे। यहां इन सभी लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन्हें आयुर्वेद अस्पताल में आईसोलेट करके रखा गया था। अब हिमाचल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 104 पहुंच गया है। इनमें 50 सक्रिय मामले हो गए हैं। जबकि 47 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। चार लोग इलाज के लिए बाहर गए हैं तो कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+