भोरंज में उपचुनाव के लिए कांग्रेस इन्हें बनाएगी प्रत्याशी, भाजपा ने डाले हथियार

हिमाचल प्रदेश के भोरंज में भाजपा, कांग्रेस के समक्ष अपने हथियार डाल चुकी है। कांग्रेस ने पहले चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी को टिकट दिया है।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे भोरंज उपचुनावों को लेकर सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने भाजपा के आगे पहले ही हथियार डाल दिये हैं। चूंकि कांग्रेस ने जो प्रत्याशी मैदान में उमारा है वह पहले भी यहां से चुनाव हार चुका है। दरअसल पार्टी ने सीएम वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक प्रेम कौशल को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

भोरंज में उपचुनाव के लिए कांग्रेस इन्हें बनाएगी प्रत्याशी, भाजपा ने डाले हथियार

हालांकि, इस विधानसभा क्षेत्र से इससे पहले चुनाव लडऩे के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक सुरेश कुमार हर मर्तबा दावेदारी जताते रहे और लड़ते भी रहे हैं। इस मर्तबा सुक्खू भी इस हक में ज्यादा नहीं थे, तभी तो दिल्ली में डेरा डाले बैठे सुक्खू पार्टी हाईकमान के समक्ष सीएम वीरभद्र सिंह के कहे अनुसार ही भोरंज से प्रत्याशी उतारे जाने की बात कहते रहे।

सुक्खू को मिला मौका

सुक्खू को इस बात का पता है कि अगर चुनाव नतीजे विपरीत रहे तो हार का ठीकरा अपने सर फूटने से बचने का इससे बेहतरीन तरीका कोई और नहीं होगा। खैर सुक्खू के साथ दिल्ली में उनके समर्थक सुरेश कुमार व सुनील भी दो दिनों से मौजूद हैं पर वह इस सीट पर अपने समर्थक के बजाए वीरभद्र की च्वाइस में ही हामी भरते रहे और हाईकमान ने भी उसी पर मुहर लगा दी।

प्रेम कौशल इससे पहले वर्ष 1998 में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2007 में बतौर निर्दलीय भी चुनाव लड़ा और हारे थे। अब उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन पर दांव खेला है। उधर, बीजेपी इससे पहले ही डॉ अनिल धीमान को मैदान में उतार चुकी है। भोरंज विधानसभा सीट पर 9 अप्रैल को उपचुनाव होगा और 13 अप्रैल को मतों की गणना की जाएगी।

21 मार्च को नामांकन

21 मार्च को प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन दाखिल कर पाएंगे और 24 मार्च को नाम वापस लिए जा सकते हैं। एक तरफ जहां पर कांग्रेस इस सीट को हर हाल में बीजेपी से जीतना चाहती है वहीं बीजेपी इस पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। यह चुनाव दोनों ही दलों के लिए जीतना बेहद जरूरी है।

वहीं बताया जा रहा है कि प्रेम कौशल 21 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। कौशल के नामांकन समय सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और अन्य नेता वहां मौजूद रहेंगे। सीएम वीरभद्र सिंह के खासमखास प्रेम कौशल इस वक्त एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+