हिमाचल: खाई में गिरी रोडवेज की बस, 21 की मौत, कई घायल

अब तक मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल रोडवेज की एक बस बीस यात्रियों को लेकर शिमला से सवेरखड्ड जा रही थी। इसी दौरान कटारघाट के समीप बस का संतुलन बिगड़ गया और बस 200 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई। हादसे में 19 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और गंभीररूप से घायल 3 अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
इस हादसे के बाद मौके पर बचाव दल पहुंच कर लोगों को बाहर निकालने में जुट गई। वहीं स्थानीय लोगों ने भी खूब मदद की। इस बीच हिमाचल सडक परिवहन निगम की एक अन्य बस के बालसान के मिनहाना में सड़क से फिसलकर एक पेड़ से टकरा जाने से 48 लोग घायल हो गए। राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications