शिमला और ऊना में एक्सीडेंट, 5 की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में आज भयानक दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में आज भयानक दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना जिला शिमला के जुब्बल इलाके में आज हुई एक सडक़ दुर्घटना में कार सवार तीन लोागें की मौत हो गई।

हादसा जब्बल से सटे सनैल में एक मारूति वैन के गहरी खाई में लुढक़ने से हुआ। जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। वैन सीएच 0 1 ए सी 5538 में तीन लोग थे, जो मौके पर ही मारे गये।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मोहन (23) व रोशन लाल (50) निवासी जुब्बल और राजू (37) निवासी डोडरा क्वार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक हादसे में मारे गए मृतकों के शव निकाल लिए हैं और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

तब हुआ हादसा

तब हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरूवार को बाद दोपहर हादसा उस समय हुआ,जब मारुति वैन ( सीएच-01एसी-5538) अचानक अनियंत्रित होकर मुंगरा ढ़ांक के पास सनैल में गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जुब्बल थाना पुलिस इस मामले मे दुर्घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है। उधर, इस मामले में शिमला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन देव नेगी ने कहा कि जुब्बल के सनैल में हुए सडक़ हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है। (शिमला हादसे की तस्वीर)

गये थे रिशतेदार को सपुर्द ए खाक करने मिली मौत

गये थे रिशतेदार को सपुर्द ए खाक करने मिली मौत

वहीं दूसरी ओर प्रदेश के ही जिला ऊना में हुये एक सडक़ हादसे में आज दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिला ऊना में पुलिस थाना बंगाणा के तहत बंगाणा-बड़सर रोड पर गांव नलूट में निजी बस और एक्टिवा की टक्कर में एक्टिवा सवार दो सगे भाइयों की गुरूवार को दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान शेर मोहम्मद (45) और सदीक मोहम्मद (50) निवासी बैरियां के रूप में हुई है। (ऊना हादसे की तस्वीर)

बस ने एक्टिवा को रौंदा

बस ने एक्टिवा को रौंदा

मिली जानकारी के अनुसार बंगाणा क्षेत्र के गांव बैरियां के निवासी शेर मोहम्मद और सदीक मोहम्मद अपनी एक्टिवा पर सवार होकर रिश्तेदार के जनाजे में गए थे। सुपुर्द-ए-खाक की रस्म पूरी करने के बाद वे एक्टिवा पर ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंगाणा-बड़सर रोड पर स्थित गांव नलूट में एक निजी बस ने उनकी एक्टिवा को रौंद डाला। दोनों भ्राइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन हादसे में किसी को राहत और बचाव कार्य करने का मौका नहीं मिल सका। (ऊना हादसे की तस्वीर)

स्थानीय लोगों से हो रही है पूछताछ

स्थानीय लोगों से हो रही है पूछताछ

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+