शिमला: कार पर पलटा सेब से लदा ट्रक, हादसे में तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत

शिमला: कार पर पलटा सेब से लदा ट्रक, हादसे में तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत

शिमला, 01 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह दर्दनाक हादसा शिमला जिले के ढली थाना अंतर्गत छराबड़ा के पास हसन वैली में हुई है।

3 passengers of a car were life lost after an apple-laden truck overturned on it in Shimla

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर ढली थाने की पुलिस मौक पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी भेज दिया। बताया जा रहा है कि कार सवार तीनों मृतक चौपाल उपमंडल के नेरवा के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, सेब से लदा ट्रक शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हसन वैली के पास चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और कार एचपी-08ए-2742 पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन की सहायता से रोड किनारे किया और क्षतिग्रस्त कार से सभी शवों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी मंगत राम ने बताया कि हादसे में कार सवार 3 लोगों की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तीनों मृतक नेरवा के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त कर ली गई है। वहीं ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+