मौत का सफर: गहरी खाई में गिरी बस, 21 की दर्दनाक मौत

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 19 की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतकों में 18 पुरुष शामिल हैं। उपायुक्त विकास लबरू ने कहा कि सरकार ने घटना के संबंध में दंडाधिकारी स्तर की जांच के आदेश दे दिए हैं और मृतकों के परिवार वालों के लिए 20,000 रुपये राहत राशि की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि घटना की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। अधिकांश मृतकों का संबंध स्थानीय इलाकों और यहां के निवासियों से था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हाल में भारी बारिश से बदहाल हुई सड़कों की वजह से ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रशासन को क्षतिग्रस्त बस से लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के आने से काफी पहले ही राहत कार्य शुरू कर दिया था। राज्यपाल उर्मिला सिंह और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दुर्घटना पर शोक प्रकट किया है।
सिरमौर राज्य का दूरवर्ती इलाका है। यहां बसों की आवाजाही बेहद कम है और जिस वजह से वाहनों में क्षमता से अधिक लोग सवार हो जाते हैं। इससे पहले, 21 सितंबर को लाहौल एवं स्पिति जिले में एक निजी वाहन के घाटी में गिर जाने से चार महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस रिकार्ड के अनुसार राज्य में हर साल 800 से अधिक लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications