हिमाचल: अब्दुल कलाम की तरह वैज्ञानिक बनना चाहते हैं दसवीं टॉपर अथर्व ठाकुर, साइंस में मिले पूरे 100

Shimla news, शिमला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के घोषित दसवीं की परीक्षा परिणाम में प्रदेश में टॉपर रहे अथर्व ठाकुर ने साइंस में पूरे 100 अंक हासिल कर इतिहास रचा है। अच्छे नंबर लाने के लिए अथर्व रोजाना दस घंटे पढ़ाई करता था। टॉपर का कहना है कि वह भविष्य में वैज्ञानिक बनना चाहता है। प्रदेश के परीक्षा परिणाम में हालांकि लड़कियों का दबदबा रहा है। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा के अथर्व ठाकुर ने 98.71 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। नादौन के रहने वाले अथर्व ने 700 में से 691 अंक हासिल किए हैं। अथर्व का जन्म 10 जून 2003 में को हुआ है। अथर्व ने साइंस और कंप्यूटर साइंस में 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा, हिंदी, सोशल साइंस और संस्कृत में अथर्व ने 99-99 अंक झटके हैं। उसके मैथ्स में 98 और इंग्लिश में 96 अंक आए हैं।

वैज्ञानिक बनने का सपना

वैज्ञानिक बनने का सपना

'मिसाइल मैन' कहे जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद को अपना आदर्श मानने वाले अथर्व का कहना है कि वह आगे चलकर वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। अथर्व ने बताया कि पिता डॉ. हरदीप ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली (ऊना) में फिजिक्स लेक्चरर हैं। माता पुष्पा ठाकुर गृहिणी हैं। अथर्व ने बताया कि वह रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करता था, लेकिन परीक्षाओं के दौरान 13 से 14 घंटे का समय देता था। बैडमिंटन और क्रिकेट उसके पसंदीदा खेल हैं। अथर्व ने कहा कि उनके पिता स्कूल से आने के बाद रात 11 बजे और सुबह भी उन्हें पढ़ाते हैं। डांट भी पड़ती है, लेकिन अच्छी चीजें सीखने को मिलती है। अथर्व ने अपनी कामयाबी का श्रेय स्कूल अध्यापक और माता-पिता को दिया है।

10 घंटों तक की पढ़ाई

10 घंटों तक की पढ़ाई

दसवीं परीक्षा में इस बार सरकारी स्कूल बुरी तरह पिछड़े हैं। पहले टॉप-10 मेरिट सूची में 39वें स्थान पर सरकारी स्कूल की मात्र एक ही छात्रा जगह बना पाई है। प्रदेश में करीब 2750 उच्च और सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें से मात्र ऊना के घनारी स्कूल की निधि ही मेरिट में दसवां स्थान पाने में सफल रही है। निधि ने 682 अंक हासिल किए हैं। जबकि टॉप-10 में शामिल कुल 39 विद्यार्थियों में से 38 विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों से हैं। कुल 39 विद्यार्थियों में से 28 लड़कियां, जबकि 11 लड़के शामिल हैं।

इन छात्रों ने मारी बाजी

इन छात्रों ने मारी बाजी

सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल मरही (मंडी) के पारस पुत्र नरेश कुमार, एस विद्या मंदिर हाई स्कूल नम्होल (बिलासपुर) के ध्रुव शर्मा पुत्र शशि शर्मा और एंग्लो संस्कृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मंडी) की रिधि शर्मा पुत्री हितेश शर्मा ने 98.57 फीसदी (690/700) अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। ग्लोरी इंटरनेशनल स्कूल रोहडू (शिमला) की कोंपल जिंटा पुत्री विनय जिंटा और गीतांजलि पब्लिक स्कूल घलोल (धनेटा) हमीरपुर की साक्षी पुत्री सतीश चड्ढा ने 98.43 फीसदी (689/700) अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+